सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र के धरधरिया जलप्रपात में एक किशोर की नहाने के दौरान गिरने से हुई मौत,सेन्हा पुलिस जुटी जांचपड़ताल में।
सेन्हा थाना क्षेत्र के धरधरिया जलप्रपात में नहाने के दौरान किशोर की हुई मौत घटना सोमवार अपराह्न का बताया जा रहा है। विदित हो कि लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी पंचायत स्थित धारधरिया जल प्रपात में अरु ग्राम निवासी रोजउद्दीन अंसारी के 15 वर्षीय पूत्र साहिल अंसारी बकरीद की नमाज पढ़ने के बाद अपने साथीयो के साथ घूमने गया था।