मोंथा चक्रवात की बारिश से धान फसल की क्षति पर मंगलवार शाम 5 बजे तक सारठ अंचल कार्यालय में 125 किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन जमा दिए। BAO शशांक शेखर ने कहा राज्य सरकार किसानों को मुआवजा देने के लिए गंभीर है। किसान आवेदन के साथ GPS कैमरा से क्षति फसल की तस्वीर, जमीन का ब्यौरा, अनुमानित क्षति, आधार कार्ड व बैंक बचत खाता की छाया प्रति अंचल कार्यालय में जमा करे।