बेगूसराय: सदर अस्पताल सभागार में एनीमिया मुक्त भारत को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
सदर अस्पताल सभागार में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ सोमवार की दोपहर 02:00 बजे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह समन्वय कार्यशाला आयोजित की गयी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा एनीमिया मुक्त भारत पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई.