कवर्धा: तरेगांव जंगल पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद,
क्षेत्र की समस्याओं से हुए रूबरू
उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा में आम जनता से मुलाकात के क्रम में आज शुक्रवार को ग्राम तरेगांव जंगल पहुंचे। उन्होंने ग्रामवासियों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों की अनेक समस्याओं का उन्होंने मौके पर निराकरण भी किया।