कवर्धा: धान खरीदी केंद्रों से धान उठाव नहीं होने पर मोहगांव समिति के प्रबंधकों ने अपने सिर पर धान का बोरा रखकर किया प्रदर्शन
कबीरधाम जिले में विपणन विभाग और राईस मिलरो की मनमानी के चलते धान खरीदी बंद होने के तीन महीने बाद भी धान का उठाव नहीं हो सका है। अभी भी उपार्जन केन्द्रों में 80 हजार क्विंटल से ज्यादा धान पड़ा हुआ है। इधर बेमौसम बारिश से समिति प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है। सहसपुर लोहारा विकास खंड के मोहगांव में समिति प्रबंधकों ने अपने सर पर धान का बोरा ले कर प्रदर्शन किया।