गोमिया: गोमिया के चलियाटांड़ में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, लोगो ने किया सड़क जाम।
Gumia, Bokaro | Mar 13, 2024 गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल पंचायत के चेलियाटांड ग्राम मैं स्थित बजरंगबली मंदिर से मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मंदिर के निकट जमा हो गए और गोमिया लालपनिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि ऐसे ओसामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय।