गोमिया: तेनूघाट- पेटरवार रोड में,दो मोटर साइकिल दुर्घनाग्रस्त,एक की हुई मौत,तीन गंभीर रूप से घायल
Gumia, Bokaro | Mar 12, 2024 तेनूघाट और पेटरवार रोड में ओबरा गाँव के समीप दो मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर बाहन घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।