थाना चरवा क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 जनवरी 2026 को वादी द्वारा थाना चरवा में सूचना दी गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री ननिहाल में रहती थी, जो वहां से अचानक कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका था।