जयसिंहनगर: पथरहटा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया आयोजित
जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण भटनागर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।इसी कड़ी में पथरहटा में महिलाओं ने मतदाताओं को मतदान का महत्व बता मतदान करने अपील की है।