पटियाली: पटियाली थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय अभिरक्षा में भेजा
पटियाली थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में भरे निवासी करनपुर, सत्यनारायण निवासी दीवान नगर, अरबाज अली निवासी मोहल्ला चौक पटियाली, राजपाल यादव निवासी साहबगंज भिटी, रायसिंह निवासी अड़ूपुरा और शिव कुमार निवासी महाराज नगर थाना पटियाली शामिल हैं। सभी अभियुक्तगणों को न्यायालय में पेश किया गया।