सक्ती जिले के मालखरौदा में विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू मौजूद थे।