तुलसीपुर: रामलीला पोखरे के पास 2 घरों में अज्ञात कारणों से लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक
9 मार्च रविवार सुबह 10 बजे परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की शनिवार शाम में तुलसीपुर के रामलीला पोखर के पास सिद्धू चौहान और जगत राम लोनिया के फूस के घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय दोनों परिवार घर से बाहर थे उनके घर में रखे कपड़े राशन और बक्से में रखे रुपए जल गए। नायब तहसीलदार ने बताया नुकसान का आकलन किया जा रहा है।