देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा रद्द
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 26 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा रद्द हो गया है। यह दौरा सहकारिता विभाग से जुड़ी बैठक के सिलसिले में तय किया गया था। उन्होंने बताया की इसी को लेकर प्रदेश कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा बैठक भी हुई थी।