सिरोही: ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी ने बसों का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया
Sirohi, Sirohi | Apr 1, 2026 राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बुधवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सिरोही आगार द्वारा संचालित नवीन 5 वाहन सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। सिरोही आगार परिक्षेत्र के निवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा निरन्तर व्यापारिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों पर वाहन संचालन के लिए लगातार मांग की जा रही थी।