नवीगंज की सक्सेना बस्ती में दस दिन से काले सांप की दहशत बनी हुई थी।घर की दीवाल में आई दरार में सांप दिखने के बाद बस्ती के लोगों समेत गृह स्वामी भयभीत थे। शनिवार दोपहर सपेरों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गया तब लोगों ने राहत की सांस ली।