मुंगेर: विजय चौक पर पुलवामा के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब
Munger, Munger | Feb 14, 2026 पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में शुक्रवार की शाम 6:30 विजय चौक पर देशभक्ति का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। विजय चौक प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शहर के देशभक्त नागरिक जुटे और अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अगुवाई समिति के अध्यक्ष संजय बबलू ने की। इस अवसर पर सचिव