बदायूं के रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में सोमवार को दो बजे के आसपास तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। गंगा तट की सफेद चादर पर आस्था का विशाल शहर आकार ले रहा है। चारों ओर तंबुओं की कतारें बिछ चुकी हैं और पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धा व उल्लास का माहौल दिखाई दे रहा है। प्रशासनिक और शासनिक टीमें लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही हैं ।