औरैया: सदर कोतवाली पुलिस ने 2100 लीटर अवैध शराब को किया जमीनदोज, कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई थी शराब
सदर कोतवाली पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर 3 बजे विभिन्न मुकदमों के दौरान पकड़ी गई 2100 लीटर अवैध शराब को जमीन दोज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व में तथा सीओ सिटी महेंद्र प्रताप के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी एवं उनके सहयोगियों एवं आबकारी निरीक्षक द्वारा