भांडेर: भांडेर में स्कूल के पास लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग की जेब काटी, बाइक सवार ₹1500 लेकर फरार, थाने में शिकायत
Bhander, Datia | Mar 31, 2026 भांडेर नगर में एक बुजुर्ग को लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। मंगलवार शाम 05 बजे पीड़ित कुलरिया निवासी रामकुमार पांचाल ने आरोप लगाया कि वह गांव से भांडेर कस्बे में निजी सामान खरीदने आ रहे थे। रास्ते में नंबर एक स्कूल के पस्स बाइक सवार दो युवक मिले, जिन्होंने खुद को परिचित बताते हुए आगे तक छोड़ने की बात कही और कहा कि आगे उनके दुकान का उद्घाटन है।