पसराहा थाना क्षेत्र के कोरचक्का के निकट मंगलवार की शाम आठ बजे के करीब सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गनौल निवासी सुनील चौधरी के पुत्र प्रशांत कुमार एवं सुनील दास के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया