हरसूद: सलकनपुर वाली माता जी के दर्शन करने नया हरसूद से रवाना हुए पांच श्रद्धालु, जोरदार स्वागत किया गया
Harsud, Khandwa | Sep 17, 2025 बुधवार सुबह 10 बजे के लगभग नया हरसूद से 5 श्रद्धालु सलकनपुर वाली माताजी के दर्शन करने पैदल रवाना हुए। नया हरसूद स्थित नामदेव महाराज मंदिर पर पैदल यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया तथा मंगलमय यात्रा की कामना की। बुधवार सुबह राजेश नामदेव, पूनम नामदेव, विशाल नामदेव, अनिल अग्रवाल एवं चेतन चौहान सलकनपुर वाली माता जी के दर्शन करने पैदल रवाना हुए।