टाटीझरिया: टाटीझरिया ब्लॉक रोड से अतिक्रमण हटाया गया, जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाए गए
टाटीझरिया ब्लॉक रोड से हटाया गया अतिक्रमण, जेसीबी से ढहाए गए अवैध निर्माण। टाटीझरिया प्रखंड प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए टाटीझरिया ब्लॉक रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार टाटीझरिया बीडीओ सह सीओ रश्मि खुशबू मिंज के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से रास्ते में किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।