जलालाबाद: सैजना मोड़ पुलिस ने 1 अभियुक्त को 1 अवैध देशी बंदूक और कारतूस सहित किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर की पुलिस टीम जलालाबाद द्वारा अभियुक्त फकीरेलाल पुत्र नत्थूलाल, नि० ग्राम आमखेडा, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर को सैजना मोड से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 अवैध अदद देशी बन्दूक 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर कार्रवाई की गई.