दाउदनगर: जुट कारपोरेशन ऑफ इंडिया के जीएम ने दाउदनगर क्षेत्र में जुट की खेती का किया अवलोकन, भखरुआ के एक होटल में की प्रेस वार्ता
भारत सरकार के जुट कॉरपोरेशन आफ इंडिया के जीएम कल्याण कुमार मजूमदार ने सोमवार को दाउदनगर क्षेत्र में जुट की खेती का अवलोकन किया।इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे भखरुआं बाजार रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जुट की खेती की व्यापक संभावनाएं हैं। दाउदनगर और आसपास का इलाका जुट की खेती के लिए बहुत ही उपयुक्त है।