रामपुर: नवीन मंडी में बनाए गए गेहूं क्रय केंद्र, 1 मार्च से जनपद में 133 केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद
Rampur, Rampur | Feb 28, 2025 शुक्रवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार कल से जनपद में गेहूं खरीद 133 केंद्रों पर होगी। सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। इस वर्ष 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। पुरानी तहसील स्थित खाद्य एवं विपणन कार्यालय में एजेंसियों की बैठक भी हुई। बैठक में सभी को निर्देशित किया गया।