कोल: अलीगढ़ जिला कचहरी में बम की सूचना से मचा हड़कंप, कचहरी को खाली कराया गया, SSP ने बताया मॉकड्रिल
Koil, Aligarh | Feb 16, 2026 जिला कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। भारी मात्रा में पुलिस बल और अधिकारियों के साथ खुद एसएसपी नीरज जादौन मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस बल के द्वारा जिला कचहरी को खाली कराया गया और सभी अधिवक्ताओं को बाहर निकाल दिया गया। सभी अधिवक्ता मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सवालिया निशान भी खड़े किए हैं।