बाड़मेर: बाड़मेर के भादरेश गांव में मोटरसाइकिल से गिरने से महिला की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Barmer, Barmer | Mar 7, 2024 बाड़मेर के विशाला गांव से एक महिला अपने एक माह के बच्चे को अस्पताल दिखाने देवर के साथ जा रही थी। भादरेश गांव के पास अचानक उसकी चुनरी पीछे वाले टायर में फंस गई,जिससे वह नीचे गिर गई। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर ग्रामीण पुलिस पहुंची महिला के शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया।