बाड़मेर: नेहरू नगर ओवर ब्रिज के पास टैक्सी और कार के बीच हुई टक्कर, नहीं हुई कोई जनहानि
Barmer, Barmer | Mar 7, 2024 बाड़मेर के नेहरू नगर ओवर ब्रिज के पास गुरुवार को टैक्सी और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि कार चालक शराब पीया हुआ था और कार तेजी से चला रहा था। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।