बाड़मेर: सदर थाना क्षेत्र के गालाबेरी गांव में 13 वर्षीय बच्ची की पैर फिसलने से घर में बने टांके में गिरकर हुई मौत
Barmer, Barmer | Mar 7, 2024 गालाबेरी गांव में 13 साल की बच्ची की पैर फिसलने से घर में बने टांके में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची टांके में पानी भर रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से टांके में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।