शिकोहाबाद: फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने 53 IGRS शिकायतों का किया समाधान
फ़िरोज़ाबाद जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को फिरोजाबाद पुलिस ने कुल 53 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया। बता दे इस विशेष अभियान के तहत शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के समाधान के लिए अब परेशान नही होना पड़ेगा।