पूरनपुर: घाटमपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सुआबोज निवासी माया देवी अपने पति देवदत्त के साथ भंडारे में बाइक से जा रही थी। जैसे ही बाइक सवार दंपति घाटमपुर गांव के पास पहुंचे तभी दूसरी बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार महिला मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।