गुमला: चंदाली के पास दो बाइक आपस में टकराईं, चार घायल
Gumla, Gumla | Aug 24, 2025 गुमला घाघरा रोड स्थित चंदाली के पास दो बाइक आपस में टकरा गई घटना में अंजन निवासी सुधीर लोहरा राजकुमार महली दिलमोहन महली और घाघरा निवासी विजय महली घायल हो गए। चारों दो बाइक में सवार होकर सोसो अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने आए थे। वहीं चारों ने जमकर शराब पी लिया इसके बाद रविवार की रात अपने घर जा रहे थे तभी आपस में टकरा गए।