सरधना विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने अपनी आवाज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने संगीत सोम के हालिया बयानों पर सवाल उठाते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बसपा समाज वादी पार्टी से चुनाव गठबंधन करने वाले भाजपा नेता आज हिंदुत्व की बात कर रहे हैं।