मोहनिया: नव वर्ष के मौके पर करमचट डैम पर 5 लाख से अधिक लोग जुटेंगे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे: डीएफओ कैमूर
Mohania, Kaimur | Dec 23, 2024 कैमूर जिले में नव वर्ष के मौके पर नौका विहार को लेकर करमचट डैम पर पिकनिक मनाने वालों का हुजूम जुटने वाला है । जिसमें 5 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। वहीं कैमूर डीएफओ ने कहा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। स्थानीय पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी रहेगी तैनात।