मोहनिया: चिलबिली गजराढी पथ जर्जर होने से 2 घंटे तक जाम से जूझते रहे वाहन चालक
Mohania, Kaimur | Dec 23, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली से गजराढी नहर होते हुए लालापुर को जोड़ने वाला पथ जर्जर हो जाने के कारण भीषण जाम का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इस जाम में सैकड़ो वाहन फंस गए। वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।