गोपालगंज: 14 दिसंबर को कोर्ट परिसर में लोक अदालत का आयोजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार ने की घोषणा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में कार्यालय में सचिव अनूप कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार की दोपहर तीन बजे प्रेस वार्ता आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगामी 14 दिसम्बर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालक को लेकर अपनी बाते रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल की अंतिम लोक अदालत 14 दिसंबर को आयोजित की जा रही है।