रोहतक-पानीपत हाईवे पर चिड़ाना गांव के नजदीक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बैंक कर्मचारी घायल हो गया। इसको लेकर उसने सदर थाना में शिकायत दी। मुंडलाना गांव निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में कैश की गाड़ी पर पानीपत में नौकरी करता है। वह 12 दिसंबर को अपनी बाइक लेकर घर से पानीपत में अपने दोस्त सोनू के पास जा रहा था।