मोतिहारी: विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान मोतिहारी में एक बालिका को उसके भावी माता-पिता को दत्तकग्रहण समारोह आयोजित कर सौंपा गया
विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान मोतिहारी में दत्तकग्रहण समारोह के आयोजन के अवसर पर एक बालिका रानी कुमारी (काल्पनिक नाम),उम्र-13 माह को उनके भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा गया।बालिका के भावी माता-पिता पश्चिम बंगाल के निवासी हैं एवं पिता प्रिटिंग प्रेस का व्यवसाय हैं। वहीं भावी माता खुद सिलाई का कार्य करती है। इस विशिष्ट अवसर पर सहायक निदेशक व अन्य मौजूद रहे।