लोहरदगा: सीएम उत्कृष्ट विद्यालय नदिया में अभिभावक-शिक्षक बैठक, सांसद सुखदेव भगत ने छात्रों को सफलता का मार्ग दिखाया
जिला सीएम उत्कृष्ट विद्यालय नदिया के सभागार में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे अभिभावक- शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुखदेव भगत और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनंदा दास चंद्र मौलेश्वर, एपीओ नीलम सोरेंग और फील्ड मैनेजर आकाश कुमार उपस्थित रहे।