बलरामपुर: ग्राम पंचायत मथुरा बाजार में पंचायत भवन के निर्माण के लिए विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने किया भूमि पूजन
विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने ग्राम पंचायत मथुरा बाजार में निर्मित होने वाले पंचायत भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में दोपहर बाद उपस्थित हो कर निर्मित किए जाने वाले पंचायत भवन की आधार शिला रखी। इस अवसर पर जन्मेजय सिंह , ग्राम पंचायत अधिकारी नित्या नन्द सिंह प्रधान प्रतिनिधि सगीर, सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी वा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।