बौंसी: जिला क्रिकेट संघ के पूर्ण सदस्यों की आम सभा की बैठक पाठक जी बाजार में आयोजित हुई
Bausi, Banka | Sep 14, 2025 बांका जिला क्रिकेट संघ के पूर्ण सदस्यों की आम सभा का बैठक रविवार करीब 3:00 बजे पाठक जी बाजार में वर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वसम्मति से पिछले बैठक की संपुष्टि की गई। वर्तमान कमेटी को भंग कर विधिवत चुनाव की घोषणा करने के लिए चुनाव पदाधिकारी विनय कुमार यादव से आग्रह किया गया। सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।