संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा स्थित तेज एचपी गैस एजेंसी का गुरुवार दिन में 11:00 बजे उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। जांच के दौरान गोदाम में 14.2 किलो के घरेलू गैस के कुल 231 भरे सिलेंडर तथा 19 किलो के 5 भरे सिले