ग्वालियर गिर्द: भाभी की हत्या के दो आरोपी देवर महाराजपुरा पुलिस ने पकड़े
भाभी की हत्या के दो आरोपी देवर महाराजपुरा पुलिस ने पकड़े ग्वालियर में भाभी आरती की हत्या के मामले में फरार चल रहे देवर राजकुमार गुर्जर और राहुल गुर्जर को महाराजपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार को फूलपुर से पकड़ लिया है। आरोपी अपने घर पर चाय पी रहे थे तभी पुलिस अचानक पहुंच गई और दोनों को पकड़ लिया हत्या के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे।