बरकागाँव: जीसस मिशनरी सोसायटी ने दो नए चापाकल लगाए, उद्घाटन किया गया
जीसस मिशनरी सोसायटी के सेक्रेटरी समाजसेवी नकुल महतो के सौजन्य से बरतुआ गांव के हेन्डा टोला एवं बरतूआ गांव में दो नए चापाकल का निर्माण कराया गया। जिसका उद्घाटन नकुल महतो के हाथों फीता काटकर किया गया । नए चापाकल लगने से ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। नकुल महतो ने बताया कि प्रभावित गांवों के लोग दूर तालाब नदी से पानी लाकर खाना बनाने और पीने का काम करते थे।