बरकागाँव: मुखिया अनिकेत नायक ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया
प्रखंड के चेपाकला पंचायत के आराहरा में कृषि के लिए ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से किसानों को सिंचाई के लिए काफी परेशानी हो रही थी। जिसकी सूचना विधायक रौशनलाल चौधरी को किसानों ने दिया। जिस पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। तत्पश्चात विधायक के आदेश अनुसार मुखिया अनिकेत नायक ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।