साईं खेड़ा: महिमा का मॉडल राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चुना गया
गाडरवारा तह,के अंतर्गत ग्राम चिरहकला की शासकीय नवीन माध्यमिक शाला की छात्रा कु महिमा प्रजापति ने जोन स्तर पर आयोजित गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण प्रदर्शनी मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले क़ो गौरवान्वित किया है। उन्होंने मॉडल विधा के तहत कृषि में जैविक खाद्य का मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किया था, कुमारी महिमा प्रजापति को शिक्षा क्षेत्र से बधाइयां मिली।