भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना क्षेत्र में चाखेड़ गांव में डीजे संचालक पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान हथियारों से लैस बदमाशों ने डीजे संचालक के साथ गंभीर मारपीट की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।