घोसी: राज्य में 9वां स्थान पाने वाली छात्रा के शिक्षकों का कहना है कि प्राइवेट से सरकारी शिक्षक बनने का मिल रहा है लाभ
जहानाबाद के महंत केशव दास प्लस टू उच्च विद्यालय, भारथु की छात्रा मानसी कुमारी ने राज्य में 9वां स्थान प्राप्त कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। शिक्षकों ने बताया कि प्राइवेट विद्यालय का अनुभव रखने वाले सरकारी शिक्षकों की बेहतर पढ़ाई का सीधा लाभ छात्रों को मिल रहा है।