कोरांव तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम न्यायिक अमित वर्मा और तहसीलदार विनय बरनवाल ने की। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कुल 202 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष लंबित शिकायतों के संबंध में, एसडीएम न्यायिक अमित वर्मा ने निस्तारण के निर्देश दिए।