हुज़ूर: भोपाल के वीआईपी रोड से BMC का बोर्ड तोड़ा गया, इन्वेस्टर्स समिट के लिए निगम ने लगाया था बोर्ड
Huzur, Bhopal | Mar 13, 2025 भोपाल में 24-25 फरवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नगर निगम ने करोड़ों रुपए खर्च करके सौंदर्यीकरण के काम कराए थे। निगम ने वीआईपी रोड पर बीएमसी के बोर्ड भी लगाए थे। इनमें से एक बोर्ड को कुछ युवकों ने तोड़ दिया। वहीं, जाली भी उखाड़ ली। दो युवकों की इस हरकत का वीडियो भी सामने आया है।